मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित मुंशी मोहल्ला के आवास (आकाशदीप) प्लाज़ा की एक मिठाई दुकान में शनिवार को सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई।

 

*_सिलेंडर ब्लास्ट की घटना पर जदयू नेताओं और विधायक प्रतिनिधियों की तत्परता — घायलों के इलाज एवं पीड़ित परिवार को सहायता की मांग_*

जमशेदपुर, 4 अक्टूबर।
मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित मुंशी मोहल्ला के आवास (आकाशदीप) प्लाज़ा की एक मिठाई दुकान में शनिवार को सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान के मालिक निताई घोष और एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही जनता दल यूनाइटेड मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गॉड, विधायक प्रतिनिधि निरज सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, दीपक गौड़, आतिश गौड़, टिंकू बनर्जी सहित कई जदयू नेता भी मौके पर उपस्थित रहे और स्थिति का जायज़ा लिया और राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

जदयू नेताओं ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हेतु प्रशासन और स्थानीय निकायों को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई