बर्मामाइंस। भक्ति नगर बस्ती, बर्मामाइंस में लंबे समय से सड़क पर अंधेरा रहने से स्थानीय निवासियों को रात्रि में आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।

बर्मामाइंस। भक्ति नगर बस्ती, बर्मामाइंस में लंबे समय से सड़क पर अंधेरा रहने से स्थानीय निवासियों को रात्रि में आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को क्षेत्र की जनता ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक माननीय श्री सरयू राय जी के समक्ष रखा और समाधान की मांग की।

विधायक श्री राय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड
(जुस्को) के माध्यम से 10 स्ट्रीट लाइटें लगवाने की व्यवस्था कराई। इस पहल से अब क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर समुचित रोशनी उपलब्ध हो गई है।

जनता दल (यू) बर्मा माइन्स थाना अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने विधायक श्री राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “माननीय विधायक श्री सरयू राय ने समय रहते जिस त्वरित और प्रभावी पहल से यह कार्य कराया, उससे पूरे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है।”

क्षेत्र में पर्व त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई