प्रवीण सेवा संस्थान ने गाजे-बाजे के साथ दी मां दुर्गा को जयप्रकाश उद्यान्न में विदाई, लोगों के लिए बना हुआ था आकर्षण का केंद्र

प्रवीण सेवा संस्थान ने गाजे-बाजे के साथ दी मां दुर्गा को जयप्रकाश उद्यान्न में विदाई, लोगों के लिए बना हुआ था आकर्षण का केंद्र

आदित्यपुर : प्रवीण सेवा संस्थान की ओर से आदित्यपुर में आयोजित दुर्गा पूजा पर विजयदशमी के दिन मां दुर्गा को गाजे-बाजे, डंका और घोड़े के साथ विदाई दी गई. विदाई के पहले पूरे आदित्यपुर कॉलोनी में मां दुर्गा को घुमाया गया. शोभायात्रा के रूप में निकली मां दुर्गा की विदाई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. अंत में आदित्यपुर के ही जयप्रकाश उद्यान्न में विसर्जन के साथ विदाई दी गई. इस अवसर पर प्रवीण सेवा संस्थान के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, अध्यक्ष अंकुर सिंह, सचिव विनायक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
मां भगवती का विधि विधान से पूजन
विजयदशमी पर मां भगवती का विधि विधान से पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए थे. पूजा पंडाल से मां दुर्गा की निकली शोभायात्रा को आदित्यपुर कॉलोनी में भ्रमण कराया गया.
एक-दूसरे को लगाया गुलाल
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने भक्ति-भाव और उत्सव के रंग में डूबकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गाजे-बाजे पर झूमते हुए मां के जयकारे भी लगाए.
मां दुर्गा के जयघोष से शहर हुआ गुंजायमान
विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा के रूप में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ नाचते-गाते चल रहे थे. मां दुर्गा के जयघोष से शहर गुंजायमान हो गया. ढोल-नगाड़े की थाप पर भक्तों ने नाचते-गाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया. विसर्जन जुलूस में गाजे बाजे बज रहे थे. कहीं मां भवानी के गीतों पर लोग थिरक रहे थे

Leave a Comment