सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती धूमधाम से मनाने के लिये राज्यपाल सन्तोष कुमार गंगवार को आमंत्रण
आज भारत भारती वेटरन्स झारखण्ड का एक प्रतिनिधिमंडल भारत भारती के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अनिरूद्ध सिंह की अगुवाई में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिल कर आगामी 31अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने निमंत्रण पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की परन्तु कहा कि 15 अक्टूबर तक इसकी स्वीकृति की सूचना दे दी जाएगी। तीनों सेना के प्रतिनिधि के रूप में भारत भारती के कार्यकारी प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह ए एम पाठक अशोक कुमार श्रीवास्तव हँसराज सिंह सतनाम सिंह शामिल थे। इस कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के राँची में निवास करने वाले अलग अलग भाषा खान पान त्यौहार मनाने वाले लोग अपने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। जबकि लघुभारत के स्वरूप में कार्यक्रम सभी राज्यों के पसंदीदा भोजन सबको आकर्षित करेगा। कई स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक, शिक्षिका होंगे शामिल।






