श्रद्धा और उल्लास के बीच गालूडीह में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन”
गालूडीह आंचलिक मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का आज विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
उद्घाटन के साथ ही पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भक्तों ने माता रानी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
स्थानीय स्तर पर निर्मित आकर्षक पंडाल और सजावट सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। उद्घाटन के उपरांत पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
इस मां दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह में प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काली पदों गोराई, बबलू हुसैन,अशोक महतो,निर्मल चक्रवर्ती,मंटू महतो, अबनी महतो, डॉ स्वपन महतो,क्लब के सचिव रविंद्र नाथ महतो,सानू सिन्हा, राजेश महतो आदि उपस्थित






