बर्मामाइंस में गंदे पानी की सप्लाई पर जदयू का आक्रोश
जमशेदपुर।
बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा आश्रम, विनोबा बस्ती एवं सिद्धू कानू बस्ती में पिछले एक सप्ताह से टीएसयूएआईएसएल ( जुस्को) द्वारा गंदे पानी की आपूर्ति किए जाने पर जनता दल यूनाइटेड बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने प्रेस वक्तव्य जारी कर ध्यान आकृष्ट कराया है।
उन्होंने बताया कि इन बस्तियों में लगाए गए पब्लिक हाइड्रेंट से पानी सप्लाई के शुरुआती 15 मिनट तक केवल कचरा और दूषित पानी निकलता है, जिससे लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से हजारों परिवार प्रभावित हैं और स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है।
श्री कुमार ने कहा कि यह जुस्को की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मांग की प्रबंधन अविलंब गंदे पानी की समस्या का समाधान कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की दिशा में कदम उठाए.






