जदयू ने बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित की
जमशेदपुर।
सीतारामडेरा क्षेत्र के लाल भट्टा स्थित कालिंदी भवन में संस्कृति फाउंडेशन द्वारा एवं जदयू महामंत्री श्री किशोर सिंह के नेतृत्व में 200 बच्चों के बीच कॉपी, किताब एवं पेंसिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अध्यक्ष श्री अर्जुन यादव, श्री विजय सिंह, श्रीमती रीना शर्मा, श्री अनिल गागराई, बाय मंडल, बबलू, सैंडी मास्टर, श्री सत्यनारायण जी एवं बस्ती की प्रमुख महिलाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






