श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती दीपिका सिंह पांडे (ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री, झारखंड सरकार) और विशिष्ट अतिथि माननीय श्री मंगल कालिंदी (विधायक, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र) के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह,कांग्रेस के वरीय नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता बबुआ सिंह सिंह, तथा दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह धर्मेंद्र प्रसाद और गौतम प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस वर्ष का पूजा पंडाल एक विशेष आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि इसकी थीम गौतम बुद्ध पर आधारित है। यह थीम शांति, धैर्य और अहिंसा का संदेश देती है। वर्ष 2025 में समिति अपने 57वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु और नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया है तथा आमजन से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार पधारकर माँ दुर्गा की आराधना कर पुण्यलाभ प्राप्त करें।

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई