सीएम हेमन्त सोरेन से टाटा मोटर्स प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

सीएम हेमन्त सोरेन से टाटा मोटर्स प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लि० के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों और प्रगति की जानकारी दी। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से जुड़ी कार्ययोजना और अद्यतन गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, टाटा मोटर्स लि० के ग्लोबल हेड-गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स सुशांत चंद्रकांत नाईक, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन विशाल बादशाह, टाटा कमिंस के प्लांट हेड अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम से कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ बक्शी, जोकिम सलताना और फाइनेंस टीम के पंकज पटवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई