माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुँचे।

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुँचे। उन्होंने वहाँ पहुँचकर दिवंगत शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

राज्यपाल महोदय ने इस अवसर पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों को ढाँढस बंधाया। उन्होंने ग्रामवासियों से भी मुलाक़ात कर दुःख की इस घड़ी में अपनी सहभागिता व्यक्त की।

माननीय राज्यपाल ने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी लोकसभा में लंबे समय तक साथ कार्य किए, जिससे उन्हें निकट से जानते और समझते थे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा सदैव समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते थे।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।