राँची। देश में इस बार समय से सात दिन पहले 24 मई को ही मानसून की एंट्री हो गई। इसे देखकर उम्मीद जताई गई थी कि झारखण्ड में 6 जून तक मानसून आ जाएगा।
लेकिन बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से कोई सिस्टम न बनने के कारण मानसून अटक गया। मौसम विभाग के केंद्र राँची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब हवा का रूख बदल रहा है। 16 जून तक बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की संभावना है। सिस्टम मजबूत हुआ तो मानसून की चाल तेज होगी। अब 20 जून तक मानसून के झारखण्ड में एंट्री की उम्मीद है।






