राँची। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला में मौजूद आनंद नगर में आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
महासम्मेलन का शुभारंभ 23 मई को हुआ है, जो 25 मई तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए भारत समेत अलग-अलग देशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए राँची रेल मंडल ने आनंद नगर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुंदाग रेलवे स्टेशन पर 13 ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को यह सुविधा 24 मई से 4 जून 2025 तक मिलेगी।






