जमशेदपुर: MGM अस्पताल साकची को डिमना में शिफ्ट करने की प्रक्रिया अधूरी होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से इलाज कराने आए गरीब मरीजों को भर्ती लेने के बजाय लौटा दिया जा रहा है। वहीं पहले से भर्ती मरीजों को भी जल्दी छुट्टी दी जा रही है।
गायनी विभाग का ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिया गया है, क्योंकि दीवार में दरार आ गई है। अब केवल उन्हीं डिलीवरी मामलों का ऑपरेशन हो रहा है, जिन्हें कहीं और भेजना संभव नहीं है। बाकी मरीजों को सदर अस्पताल या अन्य निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। पहले जहां हर दिन 8 से 10 ऑपरेशन होते थे, अब यह संख्या घटकर 4-5 हो गई है।






