रेलवे मैकेनिकल टीम की धमाकेदार जीत, अब फाइनल में भिड़ंत RPF से. अनमोल एक्का बने मैन ऑफ द मैच

रेलवे मैकेनिकल टीम की धमाकेदार जीत, अब फाइनल में भिड़ंत RPF से.
अनमोल एक्का बने मैन ऑफ द मैच

हटिया (रांची),
रेलवे विभाग डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मैकेनिकल विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑपरेटिंग विभाग को 22 रन से हराया और फाइनल में जगह बना ली।

मैकेनिकल टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 114 रन (16 ओवर में 5 विकेट) बनाए। जवाब में ऑपरेटिंग टीम 15.3 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के हीरो रहे अनमोल एक्का, जिन्होंने

4 ओवर में 3 विकेट झटके,

और बल्लेबाज़ी में 46 रन की शानदार पारी खेली।
उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

अब मैकेनिकल टीम का फाइनल मुकाबला RPF विभाग से होगा,
दिनांक – 23,05,2025 को शुक्रवार | समय – दोपहर 3:00 बजे | स्थान – हटिया “A” टाइप ग्राउंड

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई