जमशेदपुरः धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा दो दिवसीय माधुरी का जन्मदिन बुधवार और गुरूवार (14-15 मई) को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं. प्रथम दिन बुधवार की शाम 04 बजे से माधुरी की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में पूजा की गयी. शाम 6 बजे से डॉली एण्ड रीता की महिलाओं टीम द्धारा शिव चर्चा की गयी. रात 10 बजे जरूरतमंद तीन जोड़ों का क्रमशः सुलेखा प्रमाणिक संग खाकन मद्रिना, रेखा कुमारी संग नवीन डे और सुमिता तंतुबाई संग नयन तंतुबाई का सामूहिक रूप से विवाह कराया गया,तीनों जोड़ों के परिजनों समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थित में विवाह संपन्न हुआ. विवाह के बाद रात 12 बजे केक कटिंग का कार्यक्रम हुआ. केक कटिंग तीनों नये जोड़ों द्वारा किया गया. पप्पू सरदार द्धारा तीनों जोड़ों को घर गृहस्थी में रोजाना प्रयोग में आने वाले कई सामग्री भी उपहार स्वरूप दिये गये. गुरुवार को बंटेगा निःशुल्क चाटः दूसरे दिन गुरूवार सुबह 11 बजे करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगों (विशेष लोगों) को भोजन कराकर और उपहार देकर उनके साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां बाटेगें. हर साल की तरह इस साल भी 15 मई गुरूवार की संध्या में निःशुल्क चाट का वितरण किया जायेगा.






