राँची। झारखण्ड के सात जिला जजों ने उन्हें डिमोट कर सब जज बनाये जाने की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हाईकोर्ट ने सब-जज से जिला जज के पदों पर प्रोन्नति के दौरान हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए साज जिला जजों को सब-जज के रूप में डिमोट करने की अनुशंसा की है। इस अनुशंसा से प्रभावित होने वाले जिला जजों को इसकी सूचना दी गयी थी। इसके बाद इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर 16 मई को सुनवाई होने की संभावना है।






