आज दिनांक 02 मई 2025 दिन शुक्रवार को कदमा के आम नागरिकों ने झारखण्ड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिलकर फार्म एरिया, रोड नं. 7/18, कदमा के समीप BSNL भवन के बगल में स्थित एक मैदान है को नन्दू पटेल द्वारा जबरन अतिक्रमण कर वहां खेल-कूद बाधित करने की शिकायत की।

आज दिनांक 02 मई 2025 दिन शुक्रवार को कदमा के आम नागरिकों ने झारखण्ड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिलकर फार्म एरिया, रोड नं. 7/18, कदमा के समीप BSNL भवन के बगल में स्थित एक मैदान है को नन्दू पटेल द्वारा जबरन अतिक्रमण कर वहां खेल-कूद बाधित करने की शिकायत की। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव, झारखण्ड, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम तथा माननीय विधायक श्री सरयू राय को भी इसकी शिकायत की है।
शिकायत इस प्रकार है:
फार्म एरिया, रोड नं. 7/18, कदमा के समीप BSNL भवन के बगल में एक मैदान है, जहाँ पिछले लगभग 60 वर्षों से स्थानीय निवासियों द्वारा मॉर्निंग वाक, विभिन्न प्रकार के खेल-कूद, योगा एवं आर.एस.एस. शाखा आदि का संचालन किया जाता है। वर्तमान में इस मैदान को कदमा क्रीकेट अकादमी के नाम से जाना जाता है। इस मैदान में पूर्व में जमशेदपुर नोटिफायड एरिया कमिटी की ओर से दो गेट बनवाया गया है, ताकि मैदान की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनी रहे। लगभग 5 वर्ष पूर्व इस मैदान अतिक्रमण को लेकर विवाद हुआ था उसके बाद भी सुचारू रूप से खेल-कूद चल रहा था। वर्तमान में पुनः विवाद हुआ परिणास्वरूप यहां खेल-कूद बाधित हो गया है।
कुछ दिनों पूर्व से बिष्टुपुर निवासी नन्दु पटेल द्वारा उक्त मैदान को धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा जबरन एक 40 फीट x 100 फीट का शेड, गेट के मुख्य द्वार (पश्चिम) पर एक पक्का कमरा बनवाया है, वहां डीप बोरिंग भी करवाया है, पूछने पर बताया था कि यह सब यहां के लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। परन्तु अब नन्दू पटेल द्वारा दबंगतापूर्वक उक्त मैदान के पूरब दिशा में लोहे का जाली से पूरा घेर दिया है एवं मैदान में बड़ा बड़ा 8-10 टॉवर खड़ाकर हैलोजन लाईट लगा दिया गया है। अब नन्दु पटेल द्वारा गेट में ताला बंद कर उक्त मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है. विरोध करने पर दबंगई से बात करता है एवं उनका कहना है कि आपलोग अब इसमें प्रवेश नहीं कर सकते हैं। महोदय, उसके इस रवैये से वहां की आम जनता जो इस मैदान का उपयोग करती थी, काफी परेशान एवं आक्रोशित है।
अतः आपसे आग्रह है कि जनहीत को ध्यान में रखते हुए इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें। आभार
धन्यवाद !
संलग्न अतिक्रमित मैदान का फोटोग्राफ।
आपका विश्वासी
कदमा के आम नागरिक
गंगाधर मिश्रा 9031443072
डी.एन. शर्मा 7992495355

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई