जमशेदपुर, झारखंड क्षत्रिय संघ टेल्को इकाई की बैठक तार कंपनी कॉलोनी में श्रीकांत सिंह जी के आवास पर आयोजित की गई।

जमशेदपुर, झारखंड क्षत्रिय संघ टेल्को इकाई की बैठक तार कंपनी कॉलोनी में श्रीकांत सिंह जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह हितैषी जी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ लोगों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

buzz4ai

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 मई से टेल्को में क्षत्रिय लोगों को प्राथमिक सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा। अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी जी ने कहा कि समाज में एकता और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

बैठक का सफल संचालन महामंत्री विनोद सिंह जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह जी ने किया। इस अवसर पर पंकज सिंह, सुबोध सिंह, अमित सिंह, सुजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, मनोज कुमार सिंह,अशोक सिंह ,विकी सिंह,बलराम सिंह,रामेश्वर सिंह, ललितेश्वर सिंह,समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This