आतंक को पालन पोषण करने वाले देश पाकिस्तान का पूर्व सैनिकों ने किया विरोध, जलाया जनरल आशिफ मुनीर का पुतला
पहलगाम घटना के बाद पूरा देश गुस्सा से जल रहा है। आज उसी क्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम जय हो अपने सहयोगी एवं स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार सिविल समाज के नागरिकों के साथ मिलकर डिमना की वादियों में आक्रोश रैली निकाला। इस रैली में रविवार की छुट्टी होने की वजह से खेलने एवं घूमने आए युवा एवंआम नागरिक भी शामिल हुए। इस रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकियों को फांसी दो भारतीय सेना जिंदाबाद मोदी जी तुम एक्शन लो हम तुम्हारे साथ हैं आदि के नारे लगे। आक्रोशित भीड़ ने पाकिस्तान के जनरल मुनीर का पुतला एवं पाकिस्तान का झंडा जलाया। लोगों का कहना था की बीते दिनों में भारत सरकार एवं सेना की तरफ से पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने एवं अमन शांति का पैगाम देने का अनेकों प्रयास हुआ। इसके बदले पाकिस्तान अपने फितरत के अनुरूप कारगिल युद्ध उरी अटैक पुलवामा अटैक और अभी-अभी पहलगाम की घटना को अंजाम दिलाया। जिसमें 28 निर्दोष भारतीय पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा गया। आज पूरा देश पाकिस्तान पर हमला करने की मांग कर रहा है। और हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भारतीय सरकार अपनी सशत्र सेना के अधिकारियों की सूझबूझ से इस निंदनीय घटना का बदला जरूर लेगी। जिससे 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ पहलगाम में मारे गए नागरिकों के परिवार के कलेजा को ठंडक पहुंचेगी। आज की रैली डिमना की वादियों में भ्रमण के बाद मानगो डिमना चौक पर भी पाकिस्तान विरोधी नारों के साथ अपनी उपस्थिति से वहाँ से गुजरने वाले हजारों नागरिकों का ध्यान इस घटना की तरफ आकर्षित किया। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया और ट्विटर पर ओछी आधारहीन और अमर्यादित टिपणी पोस्ट करके देश को गुमराह करने वाले नौजवानों को भी इस आपातकालीन स्थिति में संयम रखने का संदेश दिया। आज की रैली में हर धर्म सम्प्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और सबने कहा कि, “गर्व से कहो हम एक हैं” और आगे भी एक रहेंगे। आज के कार्यक्रम कोई सफल बनाने में सुशील कुमार सिंह दिनेश सिंह हंसराज सिंह राजीव कुमार जावेद अली खान जावेद हुसैन निर्भय सिंह त्रिभुवन जयदीप कुमार सन्नी राधेश्याम रंजीत यादव गणेश प्रसाद भूदेव गोविंद राय सुरेंद्र प्रसाद मौर्य राजकुमार सिंह असलम मलिक सिकन्दर महेश चंद्र प्रसाद सतनाम सिंह रजत डे महेश जोशी मिथिलेश सिंह कन्हैया कुमार अरविंद शर्मा सुशांत सुना श्याम सिंह छोटन मिश्रा पंकज टिंकू शर्मा के के सिंह किशोर कुमार आर पी सिंह सुनील राय मुखर्जी दादा राजेश अखिलेश सिंह ए के सिंह शिवकुमार सिंह विजय प्रकाश सिंह आदि सैकड़ो डिमना मॉर्निंग वॉकर्स उपस्थित थे।