पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, 10 की हालत नाजुक
जम्मू-कश्मीर : के पहलगाम में अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने नाम पूछ-पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया। हमला दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के तत्काल बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादियों ने लगभग 50 राउंड गोलियां चलाई हैं।






