मुख्यमंत्री आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ मंत्री और विधायक हुए शामिल
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड़ स्थित आवास पर सोमवार शाम को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और सरकार में शामिल हुए मंत्री विधायक के साथ आम रोजेगार भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावत-ए-इफ्तार के मौके पर कहा कि रमजान का यह पाक महीना सभी के जीवन में खुशियां लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही दुआ करता हूँ। सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद।






