कॉस्टेंट लीभन्स अस्पताल में नेत्र विभाग का उद्घाटन

कॉस्टेंट लीभन्स अस्पताल में नेत्र विभाग का उद्घाटन

मांडर : कॉस्टेंट लीभन्स अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर माण्डर में सोमवार को नेत्र विभाग का उदघाटन सीओ चंचला कुमारी, थाना प्रभारी राहुल और अस्पताल के निदेशक फादर जॉर्ज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उ‌द्घटान के बाद अस्पताल में नए नेत्र रोग विशेषज्ञ डा शिल्पा हेमरोम का स्वागत भी किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि मांडर सीओ चंचला कुमारी ने कहा कि माण्डर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में यह अस्पताल बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है, और मरीजो को हर सुविधा उपल्बध करने के लिए प्रयत्नरत है।

नेत्र विभाग के खुलने से आंख की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे और उन्हें इलाज के लिए रांची की दौड़ नही लगानी होगी। वही थाना प्रभारी राहुल कुमार ने अस्पताल के कार्यों की सराहना की और हर सम्भव सहयोग देने की बात कही। इससे पहले अस्पताल के निदेशक फादर जॉर्ज और फादर सीजो ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। और स्वागत भाषण के माध्यम से फादर जॉर्ज से अस्पताल में मिलने वाली सुविधा और अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। वही माण्डर पारिस के फादर विनय कंडुलना ने विभाग की आशिष की। संचालन सिस्टर शीला कच्छप ने किया। मौके कर अस्पताल के सभी डॉक्टर, नार्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई