27 फरवरी 2025 को पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय में 28 फरवरी को पुलिस एसोसिएशन के चुनाव के मध्य नजर हुए उद्घाटन कार्यक्रम में आदरणीय डीजीपी झारखण्ड श्री अनुराग गुप्ता ने अपने अभिभाषण में सभी पुलिस पदाधिकारी को यह बताया कि आप जहां भी कार्यरत हैं वहां सर्वप्रथम अपने काम से आम-जनों को हर्षित करें महिलाओं का सम्मान करें उनकी बातों को सुने किसी भी कांड के अनुसंधान में किसी के प्रभाव में नहीं आकर निष्पक्ष नियम संगत कार्यों का निष्पादन करें आप सभी पुलिस पदाधिकारी के समस्याओं को सुनने के लिए मैं बैठा हूं ट्रांसफर पोस्टिंग के बारे में महोदय ने उदारता दिखाते हुए यह संदेश दिया की जो लोग उग्रवाद में है उन्हें मनचाहा पोस्टिंग दिया जाएगा मानवीय संवेदना के आधार पर महोदय के द्वारा कहा गया कि जैसे हम स्वयं अपने प्रमोशन के लिए एक दिन भी देरी नहीं करते हैं इस तरह सिपाही से लेकर डीएसपी तक के प्रमोशन में मेरे समय में देरी नहीं होगा और समय से सभी को प्रमोशन दिया जाएगा महोदय के द्वारा पुलिस एसोसिएशन के मंच से झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सभी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई अभिभाषण के दौरान कई बार बड़ा साहब जिंदाबाद डीजीपी महोदय जिंदाबाद पुलिस एसोसिएशन जिंदाबाद के नारे से पुलिस एसोसिएशन सभागार गुंज उठा एसोसिएशन चुनाव को लेकर सभी प्रतिनिधि बहुत ही उत्साहित है और सभी एक सशक्त संगठन के निर्माण हेतु श्री राहुल मुर्मू टीम को अपना नेतृत्व देने का संकल्प ले चुके हैं
राकेश कुमार पाण्डेय
संयुक्त सचिव प्रत्याशी
झारखंड पुलिस एसोसिएशन






