जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव ने टाटा मोटर्स अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता श्री सच्चिदानंद राय से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. श्री सच्चिदानंद राय अस्वस्थ होने के कारण टाटा मोटर्स अस्पताल के वेंटिलेटर पर इलाजरत हैं. श्री सुबोध श्रीवास्तव ने अस्पताल में मौजूद उनके पुत्र श्री बृजेश राय से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की.
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि टाटा मोटर्स कंपनी एम्पलाई रहे जमशेदपुर टेल्को निवासी सच्चिदानंद राय भाजपा के वरिष्ठ नेता है और जनसंघ काल में पार्टी के एक मजबुत आधार सतंभ माने जाते थे. श्री श्रीवास्तव को सच्चिदानंद राय के साथ संगठन में कार्य करने का एक लंबा अनुभव प्राप्त है. श्री श्रीवास्तव के साथ जदयू नेता प्रकाश कोया भी उपस्थित थे.






