राॅंची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
भीषण हादसा तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में सवार होकर तीन लोग जमशेदपुर से राॅंची में एक शादी समारोह में गए थे। सोमवार की सुबह तीनों कार से जमशेदपुर वापस लौट रहे थे, तभी रड़गांव के पास खड़ी एक ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीनों लोग कार में फंस गए।






