46 वें झारखण्ड दिवस के मौके पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के गाँधी मैदान मे केंद्र सरकार के नियत और नीति पर सवाल करते हुये करारा हमला किया है. वही दुमका विधायक भाई बसंत सोरेन 1.36 लाख करोड़ रूपये झारखंड का बकाया केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिए जाने पर चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड से दूसरे राज्यों को जाने वाली खनिज संपदा पर रोक लगा दी जाएगी। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने झामुमो का लोक सभा और विधान सभा में ऐतिहासिक जीत हवाला देते हुए कहा कि झामुमो अब अपनी बांहे फैलायेगा और देश के दूसरे राज्यों में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का विस्तारीकरण की जाएगी।
दुमका के गांधी मैदान में आयोजित 46 में झारखंड दिवस के मौके पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र को निशाने पर लिया है कहा की आज सामंतवादी सोच के कारण झारखंड राज को पिछड़ेपन का शिकार बना दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के खनिज संपदा से रेलवे के माध्यम से पूरे देश को आर्थिक राजस्व देता है बावजूद इसके झारखंड पिछड़ेपन का शिकार है। उन्होंने बजट को लेकर कहा की बजट में झारखंड को दरकिनार कर दिया गया । जबकि झारखंड के खनिज संपदा से पूरा देश मालामाल हो रहा है । मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि जनता किसी को वोट दिया हो या ना दिया हो लेकिन अच्छी सरकार वही है जो सब का ख्याल रखती हो। उन्होंने बजट मे बिहार को तवज्जो दिए जाने और झारखंड को नजरअंदाज किए जाने पर सवाल खड़े किए । इधर मुख्यमंत्री ने दिल्ली चुनाव में भाजपा का महिलाओं को 2100 रुपए की राशि देने घोषणा पर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि झारखंड में मईया सम्मान में 2500 रूपये देते है तोवह गलत है और भाजपा करती है तो सही है. इधर सीएम के छोटे भाई दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने कहा की केंद्र सरकार कोयला का रॉयल्टी की राशि 1.36 लाख करोड़ रूपया झारखंड को दे अन्यथा इस राज्य जाने वाली खनिज संपदा का एक धेला भी यहां से नहीं जाने देंगे. वही मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोगों के दिल दिमाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सेंटीमेंट जागने की कोशिश की । उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रतिबिंब है हेमंत सोरेन। वही कल्पना ने पार्टी को बृहत रूप देने के लिये देश को अन्य राज्यों मे झारखंड मुक्ति मोर्चा का विस्तार करने क़ी घोषणा क़ी है.
यहाँ बता दे कि 46 वें झारखण्ड दिवस के मौके पर संताल परगना के सभी छह जिलों से लोगों का जनसैलाब उमड़ा था. लोग दुमका विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व मे दुमका एस पी कॉलेज से रैली निकाल कर पैदल सिद्धों कान्हू चौक पहुंचे जहाँ बीर शहीद सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर टीन बाजार होते हुये गाँधी मैदान मे एक जनसभा में समाहित हो गया. सीएम हेमंत सोरेन ने झंडोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. और शहीदों के बलिबेदी पर पुष्प अर्पित कर झामुमो के दिवंगत कार्यकर्ताओं को याद किया. सीएम के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. सभा स्थल पर संताल परगना के सभी 17 विधायक के साथ मंत्री और सांसद सहित झामुमो के तमाम बड़े और छोटे नेता मौजूद थे. कार्यक्रम मे मईया सम्मान योजना क़ी गूंज रही और इसके लिये आधी आबादी को धन्यवाद दिया।
Byte हेमंत सोरेन सीएम झारखण्ड
Byte बसंत सोरेन विधायक दुमका
Byte कल्पना सोरेन विधायक गाण्डेय






