छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुघर्टना को लेकर झामुमो कार्यकर्ता का एक दल राज्य के भू राजस्व एवं परिवहन मंत्री माननीय दीपक विरूवा से मुलाकात कर एक आवेदन पत्र सौंपा। आवेदन में गोविंदपुर स्टील स्ट्रिप्स व्हील कंपनी से जेमको तक गेट सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटाना। सड़क पर खड़ी भारी वाहन के वजह से अक्सर दुर्घटना होती है।घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाना। सड़क पर उचित लाईट की व्यवस्था आदि प्रमुख है। माननीय मंत्री जी ने जल्द पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त से सकारात्मक पहल कराने की बातें की। इस प्रतिनिधि दल झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, झामुमो वरीष्ठ नेता मनुवर हुसैन, समाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश समांत, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष जाकता सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी छोटे सरदार, मुखिया शिवलाल लोहरा,पूर्व मुखिया लक्ष्मण मुंडा, मौजूद थे।






