मानगो सुभाष कॉलोनी में बंद पड़े अलमीरा से गायब हो गए लगभग दस रुपए के सोने के गहने और ₹25000 नगद ।

मानगो सुभाष कॉलोनी में बंद पड़े अलमीरा से गायब हो गए लगभग दस रुपए के सोने के गहने और ₹25000 नगद ।
मानगो सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 5 में किराए के मकान में रहने वाले उदय शंकर पांडे के घर में रखे अलमारी के दराज से लगभग दस लाख रुपए के सोने के जेवरात और पच्चीस हजार रुपए नगर चोरी हो गए । चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही उदय शंकर पांडे की धर्मपत्नी रिमझिम पांडे ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दूरभाष में चोरी की घटना की जानकारी दिया । सूचना मिलते ही विकास सिंह उदय शंकर पांडे की आवास पर पहुंचे आवास पर मौजूद उदय शंकर पांडे की धर्मपत्नी रिमझिम पांडे ने विकास सिंह को बताया की उदय शंकर पांडे जी की माता जी का निधन हो जाने की सूचना मिलने पर पूरा परिवार है बिहार के समस्तीपुर जाने के लिए तैयारी कर रहा था तैयारी के क्रम में घर में रखे हुए अलमीरा को खोला तो पूरा परिवार दंग रह गया अलमीरा के अंदर बने दराज में रखें लगभग दस लाख रुपए के सोने के गहने के साथ पच्चीस हजार रुपए नहीं थे। जेवर और रुपया कब चोरी हुआ कैसे चोरी हुआ परिवार वाले को पता ही नहीं चल पाया । रिमझिम पांडे का कहना है कि वह प्रतिदिन शाम को घर बंद करके दूध लाने घर से बाहर जाती है और घर की चाबी बाहर बने खिड़की के पास रख देती है जिससे बच्चे जब ट्यूशन पढ़कर आए तो वह घर में प्रवेश कर जाए । शायद कोई जानकार व्यक्ति नहीं हाथ साफ किया है उदय शंकर पांडे मां की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अपने गांव समस्तीपुर निकल गए लेकिन उनकी धर्मपत्नी चोरी गए दौलत को खोजने का भरपूर प्रयास कर रही है । उलीडीह थाने में मामला दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की गई ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई