विहंगम योग द्वारा DDUM हाई स्कूल में लगाया गया मेडिटेशन शिविर
विद्यालय के पुस्तकालय हेतू दिया गया “स्वर्वेद”
आज विहंगम योग टाटा संत समाज के विशेष प्रचार-प्रसार-प्रयास द्वारा सुन्दरनगर कदमडीह स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए मेडिटेशन शिविर लगाया गया।
वरिष्ठ प्रचारक सह उपदेष्टा पंडित योगेंद्रनाथ पाण्डेय एवं उपदेष्टा आशा पाण्डेय द्वारा विहंगम योग से होने वाले लाभ पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को क्रियात्मक अभ्यास साधना पद्धति से अवगत कराते हुए मेडिटेशन कराया गया ।
जिला संयोजक बिजेन्दर उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में समन्वयक नीरज मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें वैज्ञानिक शोध एवं संस्था की जानकारी साझा करते हुए बताया गया की आज विहंगम योग संस्थान अंतराष्ट्रीय स्तर पर लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक बनाने का प्रयास कर रही है ।
विहंगम योग संस्था द्वारा विद्यालय में पुस्तकालय के लिए विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सदग्रन्थ “स्वर्वेद” भी प्रदान किया गया।
प्रिंसिपल देबदास प्रधान जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विहंगम योग संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी शिविर लगाने की इच्छा जताई गई।
शिविर से प्रिंसिपल देबदास प्रधान, सहायक शिक्षिका दुर्गा पिल्लई, सहायक शिक्षक संदीप रंजन, सहायिका सविता महतो संग उपस्थित अन्य बच्चे लाभान्वित हुए ।






