परसूडीह पुलिस में 30 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवान मोहल्ला के रहने वाले एक अपराधी आबिद खान को परसुडीह पुलिस ने 30 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपराधी आबिद खान के पास से 262. 07 ग्राम ब्राउ शुगर बरामद की है। आबिद खान शातिर बदमाश है। इसके ऊपर परसुडीह में पहले से पांच मामले दर्ज हैं। सुंदर नगर में एक और जुगसलाई में तीन मामला दर्ज है। एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आबिद खान छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ब्राउन शुगर इलाके में बेचा करता था। पुलिस को 27 जनवरी को सूचना मिली थी कि एक बदमाश ब्राउन शुगर लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा है। तभी रास्ते में उसे रोका गया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। लिखापढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।






