आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के एनएसएस यूनिट १ के द्वारा गोद लिए गांव प्रधानटोला , परसुडीह में सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ किया गया। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ अर्चना सिन्हा द्वारा यूनिट १ के वोलेंटियर को शुभकामना देते हुए गांव में समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया। आज के दिन वोलेंटीयर्स ने परसुडीह मिडिल स्कूल कैंपस की साफ सफाई की एवम पौधारोपण किया ।इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर निशा कोंगारी के द्वारा किया जा रहा है।






