जमशेदपुर महानगर के जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी।

जमशेदपुर महानगर के जिला भाजपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी।

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भारतीय जनता पार्टी ने 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गान के साथ ‘भारत माता की जय’ , ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्टी के वरीय नेताओं के संग जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई