दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की प्रथम बैठक*

*दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की प्रथम बैठक*

दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की प्रथम बैठक श्री अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में श्री सौमित्र मजूमदार, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। इसके अलावा, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए।
इस बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे पर हो रहे राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गयी । महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिसपर अमल किया जायेगा ।
मुख्यालय सहित सभी मंडलों एवं खड़गपुर कारखाना में हिंदी कार्यशालाओं का नियमित रूप से आयोजित करने के लिए महाप्रबंधक महोदय ने सराहना की । ऐसी कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया । उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने का भी निर्देश दिया। चक्रधरपुर मंडल द्वारा केवल अहिन्दी भाषियों के लिए अलग से हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गयी, यह एक सराहनीय कार्य है । मुख्यालय के सभी विभाग अगली तिहामी तक 50% टिप्पणियां हिंदी में करें ।
बैठक में श्री श्री विजय कुमार वर्मा, कार्यालय अधीक्षक (एच आर एम् इस ), आद्रा मंडल द्वारा आईजीवोटी (iGOT) विषय पर एक पावर पॉइंट की प्रस्तुति दी गयी।
बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री पी. सी. डांग, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई