भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न

भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न
जमशेदपुर 19 जनवरी: भोजपुरी संस्कृति मंच द्वारा आयोजित भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन, लोगों की उत्साहपूर्ण मांग पर आयोजित किया गया, और यह पूर्ण रूप से सफल रहा। यह ऑडिशन प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करने और भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने बताया कि दूसरा ऑडिशन, पहला ऑडिशन संपन्न होने के बाद आई जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए लोगों की मांग पर आयोजित किया गया। इसमें न केवल स्थानीय प्रतिभाओं ने भाग लिया बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों से भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने भोजपुरी संगीत की विभिन्न विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए चयन प्रक्रिया को बेहद कठिन बताया क्योंकि हर प्रतिभागी में असाधारण क्षमता और समर्पण दिखाई दिया। इस दौरान सुनील सहाय जी ने प्रतिभागियों की गायन क्षमता और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया साथ ही भोजपुरी संस्कृति मंच के संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
भोजपुरी संस्कृति मंच ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, और सहयोगियों का धन्यवाद किया। साथ ही बताया कि अगले चरण के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई