धनबाद :उत्पाद विभाग ने किया मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

धनबाद :उत्पाद विभाग ने किया मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

भारी मात्रा में बोतल और अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद

ईंट भट्ठा में चल रहा था शराब फैक्ट्री का धंधा

215 पेटी शराब बरामद,बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए

उत्पाद विभाग ने धनबाद जिले में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बोतल और अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही पैकेजिंग के उपकरण, कच्चा स्प्रिट और शराब निर्माण में उपयोग होने वाली अन्य चीजें भी उत्पाद विभाग ने बरामद की है। शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। एक ईंट भट्ठा में शराब फैक्ट्री का धंधा चल रहा था, जिसे बिहार सप्लाई किया जाता था। बिहार भेजने के लिए ही शराब बनाने का काम चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी। उत्पाद विभाग की यह कर्रवाई राजगंज थाना क्षेत्र के बेलायटांड में गई है। 215 पेटी शराब बरामद की गई है। शराब फैक्ट्री के संचालन में राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता निवासी मुरारी महतो का नाम सामने आया है। अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई