रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। करणवीर मेहरा शो के विनर बन चुके हैं। जबकि विवियन डीसेना फर्स्ट रनर-अप बने हैं। धमाकेदार अंदाज में होस्ट सलमान खान के साथ करीब तीन घंटे तक जश्न हुआ। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस हुई। शो के इतिहास में पहली बार आमिर खान भी स्टेज पर पहुंचे। वह अपने बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। सलमान ने स्टेज पर आमिर के साथ खूब मस्ती की। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सितारे भी इस शाम को रंगीन बनाने आए। लेकिन इन सब के बीच टॉप-6 में से सबसे पहले ईशा सिंह का पत्ता कटा। इसके बाद चुम दरांग और फिर अविनाश मिश्रा विनर बनने की रेस से एविक्ट हुए। टॉप-3 कंटेस्टेंट्स करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना और रजत दलाल रहे।






