जमशेदपुर बहरागोड़ा के बड़शोल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने 8 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि बड़शोल थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिसा से बंगाल जाने वाली बस मे गांजा की तस्करी हो रहीं है, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बना कर रात मे चेकिंग लगाया, चेकिंग देख कर बस चालक दूसरे रास्ते से भागने का प्रयास किया, एक गांव मे पुलिस टीम ने पीछा कर बस को रोका, जिसके बाद एक व्यक्ति बस से उतर कर भागने लगा, उसे पुलिस टीम ने पकड़ा उस व्यक्ति के पास से बैग मे 8 केजी गांजा बरामद किया गया, व्यक्ति का नाम जयंत दास है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।






