गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, धमकी देकर पैसे मांगने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, धमकी देकर पैसे मांगने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह के गुनियाथर के मुखिया के पति सफदर अली अहमद को फोन पर धमकी मिली थी। इस मामले में गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर 2024 को सफदर अली अहमद को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हड़मातरी में धमकी भरा नक्सली पर्चा मिला था। इसके बाद 5 जनवरी 2025 को उन्हें फोन पर धमकी दी गई। साथ ही पैसे मांगे गए। घटना के बाद से सफदर अली अहमद और उनका परिवार डरा हुआ था।

पुलिस टीम ने किया 2 को गिरफ्तार

इस मामले में गुनियाथर ओपी में कांड संख्या 30/2024 दिनांक 18 दिसंबर 2024 को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले का खुलासा करने के लिए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसकी अगुवाई अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार कर रहे थे। इस टीम ने झारखंड और बिहार के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की हुई पहचान

वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लखनपुर के रहने वाले 36 वर्षीय बुधन मुर्मू और बिहार के जमुई के बुढियालापर में रहने वाले 58 वर्षीय अनवर अंसारी के रूप की गई है। इन दोनों अभियुक्तों को 12 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाईल फोन भी जब्त किया है, जिसे धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई