इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने जरूरतमंद छात्रों के बीच बांटा 101 कंबल
जमशेदपुर 10 जनवरी: इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने मिलकर एक विशेष सेवा परियोजना का आयोजन किया। जिसके तहत लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले 101 जरूरतमंद आदिवासी छात्रों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। ये छात्र दूर-दूर के ग्रामीण क्षेत्रों से आकर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इस दौरान इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह ने कहा कि ‘‘हमारी संस्था सदैव ही समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करती है। इन छात्रों को समर्थन देना हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारे इस कार्यक्रम का उदेश्य केवल छात्रों को ठंड के मौसम में आराम प्रदान कराना और शिक्षा में उनका ध्यान केंद्रित करने में मदद करना है। इस तरह की सेवाओं के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते है।’’
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता की अध्यक्ष श्रीमती नंदिता जायसवाल ने कहा, ‘‘यह परियोजना न केवल छात्रों के लिए एक मदद थी, बल्कि यह हम सभी के लिए एक प्रेरणा भी है। हम भविष्य में इस तरह के और भी कार्य करने का प्रयास जारी रखेंगे।’’
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक झा, आर.वी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव श्री भरत सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री बी.के. सिंह, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता की अध्यक्ष श्रीमती नंदिता जायसवाल उपस्थित रहीं। इनके साथ इनर व्हील क्लब की अन्य प्रमुख सदस्य, जैसे विद्या तिवारी, अंजुला सिंह, अंजू त्रिपाठी, रीपा दत्ता, और अनु सहगल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
