जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने एलबीएसएम कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका के पोलिंग पार्टी के डिस्पैच हेतु चिन्हित एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह का निरीक्षण किया गया । सुगमता से पोलिंग पार्टी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रस्थान करें इसको लेकर कॉलेज परिसर का मुआयना कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रॉंग रूम का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। साथ ही परिसर में आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग को लेकर निदेशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पोलिंग पार्टी के बीच चुनाव सामग्री का वितरण, ईवीएम वीवीपैट का रखरखाव, पोलिंग पार्टी के वाहनों का पार्किंग तथा पदाधिकारियों का वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्था रखने का निर्देश दिया । चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था, साथ ही रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर भी निर्देशित किया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक पोलिंग पार्टी के डिस्पैच का कार्य सुचारू रूप से कराने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, डीटीओ श्री धनंजय, सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री लालजीत राम, डीएसपी व थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।






