अवैध शराब की भट्ठी पर छापा

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ धालभूम के नेतृत्व में पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरसिनी गांव में बुधेश्वर मार्डी के घर में अवैध तरीके से संचालित महुआ शराब भट्ठी पर ज़िला प्रशासन द्वारा रविवार शाम को छापा मारा गया। 

छापेमारी के दौरान लगभग 200 लीटर महुआ की शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले अनाज लगभग 700 किलोग्राम को जब्त किया गया।

Leave a Comment