मेष
आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है. संयम से काम लें, तो अच्छा लाभ मिलेगा. कीमती वस्तु की खरीदारी करेंगे, जिससे धन लाभ होगा. आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी.
वृष
आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा. किसी महिला से सहयोग मिलेगा. बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा. किसी अपरिचित से मुलाकात होगी. बेवजह चिंता न करें.
मिथुन
आपका दिन एक खुशनुमा पल लेकर आएगा. आज अपने घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करेंगे. अपने कार्यों और जीवन के बीच में संतुलन बनाए रखेंगे.
कर्क
अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करेंगे. नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति की राय न लें. अपनी सूझ-बूझ से अच्छा लाभ कमाएंगे.
सिंह
आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. मन बेहद प्रसन्न रहेगा. किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आपकी शोहरत में वृद्धि होगी.
कन्या
आपका दिन सामान्य रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी. धार्मिक कार्य करेंगे. पारिवारिक प्रेम मिलेगा. संतान पक्ष से सुख मिलेगा.
तुला
आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. नई जॉब शुरू करने का आज अच्छा दिन है. कार्यक्षेत्र में आपके कठोर परिश्रम की तारीफ होगी. आप पूरी निष्ठा से काम करेंगे.
वृश्चिक
आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है. आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे.
धनु
आज का दिन कुछ नया सिखाने वाला है. किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा. आपसी विवादों में विजय मिलेगी. आप दिन- प्रतिदिन उन्नति करेंगे.
मकर
आज का दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं. उधार से बचें. फिजूल खर्चों पर रोक लगाएं. आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
कुंभ
आपकी दिनचर्या अच्छी रहने वाली है. कारोबार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ भी होगा. आप अपने आप में आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे.
मीन
आज का दिन लाभदायक रहेगा. काम के प्रति आपकी मेहनत की सराहना होगी. दिखावे के लिए धन व्यय न करें. आपके अच्छे कामों की प्रशंसा होगी.






