डांस झारखण्ड डांस, वाइस ऑफ़ झारखंड का फिनाले 20 जनवरी को

जमशेदपुर 16 जनवरी – सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आयोजित झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी 2024 को टेल्को क्लब में होगा। जिसकी जानकारी देने हेतु सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता में सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी ने बताया कि सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा झारखण्ड स्तर पर झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के लिए डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग का ऑडिशन लिया गया था।
ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स का ग्रैंड फिनाले के लिए ट्रेनिंग और ग्रूमिंग शुरू किया जा चुका है। ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए सभी कैंडिडेट्स अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रेक्टीस कर रहें है।
इस कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले का एंट्री फूडकूपन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन फूडकूपन बुक माई शो के आॅफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जा कर लिया जा सकता है। और ऑनलाइन फूडकूपन साकची स्थित भरत सिंह जी का कार्यालय, बिन्दा अपार्टमेन्ट, मिल एरिया, साकची, जमशेदपुर से ले सकते है। या 7070900623, 0657-2227444 पर संपर्क कर सकते है। फूड कूपन तीन प्रकार के रखे गए है जिसमें सिंगल फूड कूपन 800/- रू, कपल फूड कूपन 1300/- रू और फैमिली फूड कूपन (दो एडल्ट्स और दो किड्स 11 वर्ष से कम) 2000/- रू का है।
कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी को टेल्को क्लब जमशेदपुर में होगा। ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी उपस्थित रहेंगी, जो की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। वही कार्यक्रम के सिंगिंग का जजमेंट इंडियन आईडल सीजन 13 की सिरशा रक्षीत, डांस का जजमेंट मिस इंडिया खादी और डांस नेशनल मॉडल की गोल्ड मेडलिस्ट अनुष्का घोष, मॉडलिंग का जजमेंट ईर्च इंडिया के फाउंडर सह फैशन डिजाइनर शाहबाज अहमद करेंगे। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का टोटल प्राइज मनी दो लाख रुपये है।
इस दौरान सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह, सचिव श्री शक्ति सिंह, सगीर, वकार शादानी, राजेश सिंह, संजीव मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई