उपायुक्त सह नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने की बैठक

उपायुक्त सह नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक, गोताखोर आदि के साथ बैठक की गई। जिले में विशेष एवम आकस्मिक परिस्थिति में नागरिक सुरक्षा की टीम के योगदान को रेखांकित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सह उप नियंत्रक ने कहा कि जिला प्रशासन को काफी ततपर सहयोग आप सभी का प्राप्त होता रहा है। आगे भी उन्होंने इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की बात करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा टीम को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने वार्डन सेवा के रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए इस संबंध में यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार के समय विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण के कार्य मे आपकी प्रतिनियुक्ति हो या अन्य आवश्यक कार्यों में नागरिक सुरक्षा टीम की सहभागिता एक मजबूती प्रदान करती है। वर्तमान में कार्यरत नागरिक सुरक्षा के वार्डन सेवा तथा वालंटियर से भी इसे और सुदृढ़ करने पर चर्चा किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई