श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट सज कर तैयार, उदघाटन हेतु समिति ने सांसद,उपायुक्त, एसएसपी, अनुमंडल पदाधिकारी को किया है आमंत्रित

लोक आस्था के महापर्व छठ हेतु श्री श्री महाकालेश्वर समिति द्वारा भव्य महाकालेश्वर छठ घाट जुगशलाई सज धज कर तैयार किया गया है कल रविवार संध्या 3 बजे भव्य उदघाटन हेतु समिति ने जमशेदपुर के सांसद महोदय,उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजनत्री जी एसएसपी श्री किशोर कौशल जी एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री पियूष सिन्हा जी को आमंत्रित किया है। छठ वर्त्तधारियों के सुविधा हेतु समिति के द्वारा आनेवाले रास्तो पर नदी तक साफ सफाई के साथ कारपेट बिछाई गई है वही नदी घाट पर बालू बिछाकर घाट का समतलिकरण साफ सफाई किया गया है नदी घाट पर पचीस हाई मास्ट लाइट लगाए गए हाई जिससे नदी घाट दूधिया रौशनी में नहाया है वही वर्त्तधरियो के लिए 24 चेंजिग रूम बनाये गए है वर्त्तधरियो के लिए समिति द्वारा निशुल्क गाय का दूध, अगरबत्ती, गंगा जल, आम का दातुन, पिने का पानी की वयवस्था की गई है वही सुबह के अर्ध्य के बाद वर्त्तधरियो के लिए श्याम रंगीलो, बासुकीनाथ कँवरिया मंडली, सारस्वत परिवार, रानी सती समिति श्री ब्रह्माकुमारी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से चाय, कॉफ़ी, हलुआ, चना, पकौड़ी,खीर,बिस्कुट एवं पिने के पानी की वयवस्था समिति के प्रांगण में की गई है। नदी घाट आने जाने में असमर्थ बुजुर्ग वर्त्तधारी एवं विकलांग व्यक्ति को समिति अपनी गाड़ी से नदी घाट पंहुचायेगी किसी भी आपात परिस्थिति के लिए समिति के प्रांगण में डाक्टर की टीम एम्बुलेंस के साथ मौजूद रहेगी।नदी घाट पर ही चलन्त शौचालय की व्यवस्था नदी घाट पर है कई जगहों पर बैनर के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को नशा से दूर रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है नदी घाट में पानी कम होने से जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत् महतो जी को अवगत कराया गया to सांसद महोदय ने प्रसाशन से बात करके ओड़िसा डैम से पानी छुड़वाय समिति आभार व्यक्त करती है।किसी भी प्रकार की मदद हेतु जुगशलाई थाना प्रभारी एवं जुगशलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।छठ घाट की वयवस्था में समिति के संरक्षक विजय सिंह पप्पू, अध्यक्ष वीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह महासचिव राकेश सिंह सचिव नारायण सिंह कोषाध्यक्ष सतीश गोयल, सतीश जायसवाल, संतोष दुबे, विजन सिंह,दीपक हलदिया,विमल शर्मा,अनिल उपाध्याय मनोज शर्मा, राजीव सिन्हा,बंटी सिंह, संजय सिंह,संकटा सिंह,अनूप दास,श्याम गुप्ता, अरुण महतो, जितेंदर बरनवाल साहिल सोनकर, अमन चौधरी, सुधांशु, अंकित रजक, विशाल रजक, अविनाश, राज रजक, रवि शर्मा, रमेश यादव सहित समिति के सभी सदस्य समिति के अभिभावक एवं संरक्षक मंडली रात दिन लगे हुए है।7979754793

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई