काली मिर्च का पौधा सूख जाता है तो इन टिप्स की लें मदद

आजकल घर पर पौधे उगाना एक ट्रेंड बन गया है। सब्जियों से लेकर मसालों तक, लोग हर एक चीज को घर पर उगाना पसंद करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि काली मिर्च के पौधे को भी घर पर उगाया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं घर पर काली मिर्च कैसे उगाई जाए। काली मिर्च का पौधा कैसे उगाएं? काली मिर्च का पौधा लगाते वक्त आपको गमला, खाद, मिट्टी और काली मिर्च के बीज चाहिए।

सबसे पहले मिट्टी और खाद को अच्छे से मिला लेना है। अब मिक्स करने के बाद मिट्टी में पानी डालकर उसे धूप लगवाएं। फिर काली मिर्च के बीज गमले में डाल दें। अब आपको काली मिर्च के पौधे को धूप लगवानी है। काली मिर्च लगाते वक्त मौसम का रखें ध्यान काली मिर्च का पौधा अक्सर इस वजह से ग्रो नहीं होता, क्योंकि हम उसे गलत समय में लगाते हैं। इस मार्च से अप्रैल और जून से जुलाई के बीच के समय अंतराल में लगाएं। काली मिर्च के पौधे में खाद जरूर डालें

काली मिर्च के पौधे में सिर्फ पानी ही नहीं खाद भी डालें। इससे पौधे को ग्रो होने में मदद मिलेगी और काली मिर्च का पौधा पहले के मुकाबले कम सुखेगा। काली मिर्च के पौधे को कीड़े से कैसे खाने के लिए इस्तेमाल होने वाली इनो आपके पौधों को आसानी से कीड़ों से बचा सकती हैं। इसके लिए आपको बस 1 बाउल में पानी लेना है और उसमें 1 पैकेट इनो डालकर लिक्विड तैयार करना है। अब इसे काली मिर्च के पौधे पर स्प्रे करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई