जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब 3 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सुंदर ढाबा में पथराव कर दिया

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब 3 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सुंदर ढाबा में पथराव कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार गणिनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुंदर गुप्ता वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सुंदर ढाबा में बैठे हुए थे तभी 3 की संख्या में युवक उनके ढाबा में खाना खाने आए और खाना खाने के बाद पैसे देने को लेकर गाली-गलौज करने लगे इसी दौरान युवको ने फोन कर अन्य युवकों को बुला लिया और सुंदर ढाबा में तोड़फोड़ शुरू कर दी बीच बचाव करने के दौरान ढाबा के मालिक सुंदर गुप्ता के ऊपर भी युवकों ने जान लेवा हमला कर दिया और पथराव कर पूरे ढाबा में तोड़फोड़ कर दी जानकारी मिलते ही दलबल के साथ जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई, कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया हालांकि जुगसलाई पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है युवक कौन है कहां से आए थे उनकी पहचान की जा रही है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई