इस मामले में जारी हुआ जरीन खान के खिलाफ वारंट
सलमान खान की फिल्म ‘ वीर ‘ मूवी एक्ट्रेस जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई हैं। जरीन खान खान के खिलाफ कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान दिखाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वारंट साल 2018 के एक मामले को लेकर हैं। एक्ट्रेस पर आरोप है कि 6 कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुईं। एक्ट्रेस के खिलाफ इसको लेकर नारकेलडांगा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद नारकेलडांगा थाने ने एक्ट्रेस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस से कोई बात नहीं हो पाई। इसके बाद नारकेलडांगा पुलिस ने सियालदह कोर्ट ने आरोप पत्र दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 5 साल पुराने मामले में जारी हुए इस गिरफ्तारी वारंट को लेकर एक्ट्रेस परेशान हो गई हैं।
इन फिल्मों में जरीन खान ने किया काम
जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के लुक्स की शुरू में कैटरीना कैफ से तुलना होती थी। फिल्म ‘वीर’ के बाद कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस लास्ट साल 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ अहम रोल में नजर आई थीं। जरीन खान के मामले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं






