कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोनिया गांधी से मुलाकात की अफवाहों को खारिज किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सोशल मीडिया पर उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ये बिना किसी सच्चाई के आधारहीन अफवाहें हैं। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ”ऐसे स्तर पर आप पीछे मुड़कर नहीं देखते।”

Leave a Comment