गदर 2 की कुल कमाई 511 करोड़ रुपये हो गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब धीमी होती नजर आ रही है। हालांकि, इसने बाहुबली 2 (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गदर 2 ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन ‘पठान’ से आगे निकलने में नाकाम रही है।
शाहरुख खान की इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 524.53 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका मतलब है कि 511 करोड़ रुपये के आंकड़े के मुताबिक, ‘गदर 2’ अभी भी ‘पठान’ से 14 करोड़ पीछे है। ‘गदर 2’ अमीषा पटेल के करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। इससे पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ उनकी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।





